संभल, दो फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के संभल की शाही जामा मस्जिद के अध्यक्ष ने आगामी रमजान महीने से पहले मस्जिद में लाउडस्पीकर लगाने की इजाजत के लिए सोमवार को जिलाधिकारी को पत्र लिखा।
शाही जामा मस्जिद के अध्यक्ष जफर अली ने पत्र में कहा कि रमजान के दौरान लाउडस्पीकर की जरूरत है ताकि मस्जिद में नमाज पढ़ने वाले सभी नमाजियों को इमाम की आवाज साफ सुनाई दे।
अली ने पत्रकारों से कहा कि 18 फरवरी से रमजान का महीना शुरू होने वाला है इसलिए मस्जिद में लाउडस्पीकर की जरूरत है ताकि इमाम द्वारा मस्जिद के अंदर दी जाने वाली नमाज और तकरीरें मस्जिद के अंदर दूर बैठे लोगों तक भी पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि यह मांग इमाम व नमाज़ियों के बीच किसी भी तरह की गलतफहमी से बचने के लिए की गई है और रमजान की नमाज के दौरान इसकी जरूरत बताते हुए सरकारी नियमों के अनुसार इजाजत लेने का अनुरोध किया गया है। फरवरी 2025 में सार्वजनिक जगहों पर ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ सरकार के आदेश पर हुई कार्रवाई के बीच मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटा दिए गए थे।
भाषा सं जफर जितेंद्र
जितेंद्र