खड़े ट्रक से टकराया वाहन, पलक झपकते ही बिछ गईं सात लाशें

बांदा में एक वाहन खड़े ट्रक से टकराया, सात लोगों की मौत

खड़े ट्रक से टकराया वाहन, पलक झपकते ही बिछ गईं सात लाशें
Modified Date: June 30, 2023 / 04:05 pm IST
Published Date: June 30, 2023 3:04 pm IST

Seven killed as vehicle collides with stationary truck in Banda बांदा (उप्र), 30 जून। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र में तेज गति से जा रहे वाहन के खड़े ट्रक से टकराने के कारण सात लोगों की मौत हो गयी और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को दी।

बबेरू क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि परइयादायी मंदिर के नजदीक बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे तेज रफ्तार से जा रहा एक वाहन (बोलेरो जीप) सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया।

उन्होंने बताया कि हादसे में जीप सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल एक व्यक्ति का इलाज मेडिकल कॉलेज बांदा में चल रहा है।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान शकील (25), मुशाहिद (24), मोहम्मद कैफ (18), शायराबानो (37), कल्लू (13), जाहिल (25) के रूप में हुई है।

हादसे में मृत सातवें व्यक्ति की पहचान राज खेंगर (28) के रूप में हुई है। जाहिद गंभीर रूप से घायल है, उसका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

सीओ ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम शायराबानो का बेटा कल्लू (13) करंट लगने से झुलस गया था। उसको परिजन इलाज के लिए जीप से बबेरू अस्पताल ले जा रहे थे, तभी सड़क के किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार जीप ने पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि सभी लोग तिलौसा गांव के रहने वाले हैं।

Seven killed as vehicle collides with stationary truck in Banda

सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग गया। सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच आरंभ कर दी गयी है और ट्रक व उसके चालक की तलाश की जा रही है।

सीओ के अनुसार, प्रथमदृष्टया सड़क हादसे में बोलेरो जीप के चालक की गलती सामने आई है, क्योंकि वह बहुत तेज गति से वाहन चला रहा था।

सिंह ने बताया कि जहां कल (बृहस्पतिवार) रात सड़क हादसा हुआ, वह ‘नो एंट्री’ इलाका है और वहां भारी वाहन रुके हुए थे।

उन्होंने कहा कि बोलेरो जीप चालक करीब 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से करंट से झुलसे कल्लू (13) को उनके परिजनों के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर जा रहा था, तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक में बोलेरो जीप ने पीछे से टक्कर मार दिया।

उन्होंने संभावना जतायी कि हो सकता है कि जीप चालक को झपकी आ गयी हो और वह जीप नियंत्रित नहीं कर सका हो। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

read more:कल से शुरू हो रही है बाबा अमरनाथ की यात्रा, जानें रजिस्ट्रेशन के नियम और क्या है महत्व

read more: जब टीएस सिंहदेव ने कहा था छत्तीसगढ़ में उप मुख्यमंत्री की कोई संभावना नहीं, वायरल हो रहा वीडियो


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com