बरेली, सात मई (भाषा) बरेली में बृहस्पतिवार सुबह छह वर्षीय एक छात्र की स्कूल के पास खुले कुएं में गिरने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
घटना अदीनापुर गांव में हुई, जहां एक निजी स्कूल का छात्र लविश स्कूल परिसर के पास पुराने कुएं के निकट लगे पानी के नल के पास गया था।
ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के कारण कुएं के आसपास का क्षेत्र फिसलन भरा हो गया था और बच्चा कथित तौर पर फिसलकर गहरे कुएं में गिर गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, रस्सियां डालकर कुएं में उतरने की कोशिश की, लेकिन कुएं की गहराई के कारण बचाव कार्य में मुश्किल आईं।
सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से बच्चे को बाहर निकाला।
भूता थान के प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
भाषा सं जफर
जोहेब
जोहेब