Muzaffarnagar Madrasa Case: मदरसा शिक्षक की घिनौनी करतूत, 11 साल के नाबालिग के साथ किया ऐसा काम, अब पहुंचा सलाखों के पीछे

Ads

मदरसा शिक्षक की घिनौनी करतूत, 11 साल के नाबालिग के साथ किया ऐसा काम, Teacher Arrested in Muzaffarnagar Madrasa Rape Case

  •  
  • Publish Date - March 23, 2026 / 03:27 PM IST,
    Updated On - March 23, 2026 / 03:55 PM IST

मुजफ्फरनगर: Muzaffarnagar Madrasa Rape Case उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर कस्बे में 11 साल के एक मदरसा छात्र के साथ 70 वर्षीय उसके शिक्षक ने कथित रूप से कुकर्म किया। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Muzaffarnagar Madrasa Rape Case पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य बंसल ने यहां पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने मदरसा शिक्षक इकबाल के खिलाफ भारतीय न्‍याय संहिता और पाक्‍सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्‍होंने बताया कि पुलिस ने यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर एक वीडियो के प्रसारित होने के बाद की, जिसमें शिक्षक पीड़ित लड़के के साथ दुष्कर्म करते हुए नजर आ रहा है।

पीड़ित छात्र के परिवार द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उनका लड़का मदरसा का छात्र है और उसके शिक्षक ने उसके साथ दुष्कर्म किया तथा उसे किसी से भी इस बारे में बात न करने की धमकी दी। एसपी ने बताया कि यह घटना तब सामने आई जब शिक्षक के इस घिनौने कृत्य का एक वीडियो सार्वजनिक हो गया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-