प्रदेश में टैक्स फ्री हुई ‘द कश्मीर फाइल्स’, मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर किया ऐलान

Ads

'The Kashmir Files' becomes tax-free in UP : एक ट्वीट में बताया कि 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को उत्तर प्रदेश में कर मुक्त कर दिया गया है..

  •  
  • Publish Date - March 15, 2022 / 01:45 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बॉलीवुड फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को राज्य में मनोरंजन कर से मुक्त कर दिया है। प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एक ट्वीट में बताया कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को उत्तर प्रदेश में कर मुक्त कर दिया गया है।

हमारे 𝕎𝕙𝕒𝕥𝕤 𝕒𝕡𝕡 Group’s में शामिल होने के लिए यहां Click करें.

विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित एवं निर्देशित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ में कश्मीर में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा की गई हिंसा के बाद वहां से बड़ी संख्या में हिंदुओं के पलायन के बारे में दिखाया गया है। इस फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें: पूर्व सांसद विजय गोयल का फोन बरामद, आरोपी गिरफ्तार.. छीनकर भागा था मोबाइल

वरिष्ठ भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा ‘रूह कंपा देने वाली फ़िल्म है ‘कश्मीर फाइल्स’। यह फ़िल्म बयां करती है कि कश्मीरी पंडितों का दर्द, भारत माँ का दर्द, कश्मीरी पंडितों के वापस कश्मीर में सकुशल बसने पर ही शांत होगा। सबसे अपील है कि इस फ़िल्म को अवश्य देखें। फ़िल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री व उनकी टीम को बधाई।’

यह भी पढ़ें:  हिजाब धर्म का अनिवार्य हिस्सा नहीं.. स्कूल ड्रेस पहनने से मना नहीं कर सकते छात्र- कर्नाटक हाईकोर्ट