बिजनौर में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Ads

बिजनौर में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

  •  
  • Publish Date - February 25, 2023 / 03:40 PM IST,
    Updated On - February 25, 2023 / 03:40 PM IST

बिजनौर (उप्र), 25 फरवरी (भाषा) बिजनौर जिले के बढ़ापुर थाना इलाके में शनिवार की सुबह दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नगीना क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) संग्राम सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग पौने 11 बजे थाना बढ़ापुर के गांव नूरपुर अरब में गगन ईंट भट्टे के सामने दो बाइक की टक्कर में नफीस (48), उसके पुत्र शाहरुख (22) और दूसरी बाइक पर सवार तहसीम (42) की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तहसीम का साथी सलीम गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि घायल को सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र नगीना में उपचार के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्द सुरभि

सुरभि