मोटरसाइकिल के ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरने पर दो युवकों की मौत, एक घायल

Ads

मोटरसाइकिल के ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरने पर दो युवकों की मौत, एक घायल

  •  
  • Publish Date - August 12, 2024 / 07:15 PM IST,
    Updated On - August 12, 2024 / 07:15 PM IST

मिर्जापुर (उप्र), 12 अगस्त (भाषा) जिले के द्रमंदगंज थाना क्षेत्र के महोगढ़ गांव में एक मोटरसाइकिल के ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा जाने से उसपर सवार दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस अधीक्षक (मिर्जापुर) अभिनंदन ने कहा कि एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक रविवार रात अपने घर जा रहे थे, लेकिन जय दुर्गा माध्यमिक विद्यालय के पास उनकी मोटरसाइकिल ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

अधिकारी ने कहा, ‘तीनों घायल युवकों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें यहां के जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।’

उन्होंने कहा कि मरने वालों की पहचान अंबुज कुमार (18) और विपिन (22) के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘तीसरे घायल युवक को उसके परिजन प्रयागराज जिले के स्वरूप रानी अस्पताल ले गए हैं।’

भाषा सं जफर संतोष

संतोष