बलिया में ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत

बलिया में ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत

बलिया में ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत
Modified Date: November 15, 2024 / 05:57 pm IST
Published Date: November 15, 2024 5:57 pm IST

बलिया, (उप्र)15 नवम्बर (भाषा) बलिया जिले में सहतवार रेलवे स्टेशन के फाटक के पास शुक्रवार सुबह दो महिलाओं की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार रेलवे फाटक के समीप शुक्रवार सुबह ममता देवी (34) और सुमन राजभर (45) ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गईं।

उसने बताया कि ग्रामीणों ने घायल दोनों महिलाओं को बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का कहना है कि दोनों महिलाएं कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने बलिया जा रही थीं।

पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्द राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में