बांदा (उप्र), आठ मई (भाषा) चित्रकूट जिले में शुक्रवार को एक ट्रक और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई और दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि रैपुरा थाना क्षेत्र में देऊंधा गांव के मैकी मोड़ के नजदीक एक ट्रक और विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप वाहन की सीधी टक्कर हो गई।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में पिकअप वाहन में सवार देवरा निवासी रामचंद्र (22) और राजकुमार (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इसी गांव के रहने वाले कमलेश कुमार (40) और ललित कुमार (20) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
भाषा सं आनन्द आशीष
आशीष