फतेहपुर में अज्ञात युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका

Ads

फतेहपुर में अज्ञात युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका

  •  
  • Publish Date - April 12, 2023 / 04:31 PM IST,
    Updated On - April 12, 2023 / 04:31 PM IST

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश), 12 अप्रैल (भाषा) जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के जंगल से पुलिस ने बुधवार को एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया है। युवती के गले पर चोट के निशानों के मद्देनजर पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।

जाफरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जयचन्द्र भारती ने बताया कि ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के जंगल से करीब 20 साल की युवती का शव बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि युवती के गले पर चोट का निशान है, और इससे उसकी हत्या किए जाने की आशंका है। उन्होंने कहा कि युवती के शरीर में कपड़े भी कम थे।

भारती ने बताया कि आस-पास के गांवों में युवती की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई है, लेकिन अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई। शिनाख्त और पोस्टमॉर्टम के लिए शव को मुर्दाघर में रखवाया गया है।

भाषा सं जफर अर्पणा

अर्पणा