उप्र : मुख्यमंत्री ने पुलवामा हमले की बरसी पर सीआरपीएफ के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Ads

उप्र : मुख्यमंत्री ने पुलवामा हमले की बरसी पर सीआरपीएफ के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

  •  
  • Publish Date - February 14, 2026 / 06:09 PM IST,
    Updated On - February 14, 2026 / 06:09 PM IST

लखनऊ, 14 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2019 में इसी दिन पुलवामा आतंकी हमले में जान गंवाने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को शनिवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर हिंदी में एक पोस्ट में लिखा, ‘‘पुलवामा में हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले में अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारत माता के सभी वीर सपूतों को नमन। हमारे अमर जवानों का बलिदान भारतीय शौर्य के उस अजेय संकल्प का उद्घोष है, जो हमें आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने हेतु सदैव प्रेरित करता है। जय हिंद।’’

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हिंदी में एक पोस्ट में कहा, ‘‘पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए भारत माता के सभी वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को हार्दिक श्रद्धांजलि! राष्ट्र की रक्षा के प्रति उनका साहस, वीरता और समर्पण देशवासियों के लिए सदा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।’’

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘‘ पुलवामा में 14 फरवरी, 2019 को हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले में भारत माता के चरणों में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी अमर शहीदों को हार्दिक श्रद्धांजलि और नमन।’’

गौरतलब है कि 14 फरवरी, 2019 को एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को ले जा रही एक बस से टकरा दिया, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे।

जवाबी कार्रवाई में, भारत ने हमले के कुछ दिनों बाद बालाकोट हवाई हमला किया।

भाषा

जफर रवि कांत

शीर्ष 5 समाचार