UP Crime News: प्रेमी के साथ मिलकर बहू ने अपनी ही सास का कर दिया ये हाल, बुजुर्ग महिला की हालत देख पुलिस के भी उड़े होश

UP Crime News: प्रेमी के साथ मिलकर बहू ने अपनी ही सास का कर दिया ये हाल, बुजुर्ग महिला की हालत देख पुलिस के भी उड़े होश

UP Crime News: प्रेमी के साथ मिलकर बहू ने अपनी ही सास का कर दिया ये हाल, बुजुर्ग महिला की हालत देख पुलिस के भी उड़े होश

UP Crime News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 22, 2026 / 12:47 pm IST
Published Date: March 22, 2026 12:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बहू और किराएदार प्रेमी ने मिलकर बुजुर्ग सास की हत्या की
  • सीसीटीवी कैमरा घटना के वक्त बंद था, जिससे शक गहरा गया
  • पुलिस ने आरोपी बहू और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया, प्रेमी ने जुर्म स्वीकार किया

नई दिल्ली: UP Crime News उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही बुजुर्ग सास की हत्या कर दी। घटना के बाद अब इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बहू और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

Bahu Murders Saas मिली जानकारी के अनुसार, मामला महानगर थाना क्षेत्र का है। मृतका की पहचान 69 वर्षीय निर्मला देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पति के निधन के बाद बुजुर्ग महिला अपने बेटे और बहू के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि आरोपी बहू का पति ड्यूटी पर बाहर था। इसी बीच किराएदार राजन शर्मा के साथ बहू का प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इसका परिवार के लोग विरोध करते थे और कई बार दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में भी पकड़ा गया था। निर्मला देवी भी इस रिश्ते का विरोध करती ​थी, लेकिन इसके बाद भी आरोपी बहू नहीं सुधरी और बहू और उसके प्रेमी के बीच नाराजगी बढ़ती जा रही थी। इसी कारण दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची।

जिसके बाद बहू ने अपने किराएदार प्रेमी रजंन शर्मा के साथ मिलकर महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने शव को कमरे में ही छोड़ दिया। हत्या के बाद आरोपी राजन का व्यवहार और भी चौंकाने वाला था। वह घटना के बाद भी आसपास ही मौजूद रहा और पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखता रहा।

शनिवार की दोपहर करीब चार बजे उनका पोता घर पहुंचा तो उसने देखा कि कमरे में दादी मृत हालत में हैं। निर्मला देवी के हाथ-पैर बंधे हुए थे। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और जांच की। बता दें कि घटना के वक्त मृत महिला का बेटा ड्यूटी पर बाहर था। जबकि घर में बहू और छोटी बेटी मौजूद थीं। पुलिस को बहू के हाव-भाव असामान्य लगे, जिसके चलते उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। जांच के दौरान एक फैक्ट यह सामने आया कि घर में लगा सीसीटीवी कैमरा दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच बंद था।

जिसके बाद पुलिस ने आसपास के सभी कैमरे खंगो। जिसमें देखा गया कि किरायेदार राजन शर्मा घर से बाहर निकलते दिखाई दिया। इस दौरान कोई अन्य बाहरी व्यक्ति घर में आता-जाता नहीं दिखा। घटना के बाद कैमरा फिर से चालू हो गया था, जिससे शक और गहरा गया। मामले को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। जांच के दौरान खोजी डॉग सीधे घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़े राजन शर्मा के पास जाकर रुक गया। यह संकेत पुलिस के लिए अहम साबित हुआ। जब पुलिस ने राजन से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।