उप्र: ईडी ने आतंक वित्तपोषण और घुसपैठ से जुड़े मामले में छापेमारी की कार्रवाई की

उप्र: ईडी ने आतंक वित्तपोषण और घुसपैठ से जुड़े मामले में छापेमारी की कार्रवाई की

उप्र: ईडी ने आतंक वित्तपोषण और घुसपैठ से जुड़े मामले में छापेमारी की कार्रवाई की
Modified Date: July 16, 2026 / 10:35 am IST
Published Date: July 16, 2026 10:35 am IST

लखनऊ, 16 जुलाई (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आतंकवाद के वित्तपोषण और अवैध घुसपैठ नेटवर्क से जुड़े धनशोधन मामले में बृहस्पतिवार को राज्य के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संघीय एजेंसी के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत उत्तर प्रदेश और कुछ अन्य जगहों पर लगभग 13 ठिकानों पर छापेमारी की।

अधिकारियों ने बताया कि ईडी का यह धनशोधन मामला 2024 में उत्तर प्रदेश आतंकवाद रोधी दस्ते (यूपी-एटीएस) की उस प्राथमिकी पर आधारित है, जिसमें एक ऐसे संगठित गिरोह का जिक्र है जो कथित तौर पर रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की भारत में घुसपैठ कराने, उनके लिए जाली भारतीय पहचान दस्तावेज बनवाने और देश के अलग-अलग हिस्सों में उन्हें बसाने में मदद करने में संलिप्त था।

उन्होंने बताया कि एटीएस की जांच में ‘एक जटिल’ वित्तीय नेटवर्क का खुलासा हुआ जिसमें कुछ परमार्थ न्यास और संस्थाएं शामिल हैं, जिन पर कथित तौर पर विदेशी चंदा प्राप्त करने और राशि अवैध गतिविधियों को संचालित करने में मदद के लिए कई बैंक खातों, बिचौलियों के खातों और जटिल लेनदेन के माध्यम से स्थानांतरित करने का आरोप है।

अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान संदिग्ध लाभार्थियों द्वारा नकद निकासी और कम मूल्य के अंतरण किए जाने की भी जानकारी मिली।

भाषा धीरज प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में