लखनऊ, 30 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित निशातगंज इलाके में शनिवार सुबह एक सरकारी देखभाल केंद्र में गेट गिरने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
महानगर क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार के अनुसार, मृतक बच्चे की पहचान शिव कश्यप के रूप में हुई है और वह उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि यह घटना उस समय हुई, जब बच्चे अपने मामा के घर आया हुआ था और ‘बचपन’ देखभाल केंद्र के अंदर पार्क में खेलने गया था।
पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
भाषा सं जफर जितेंद्र
जितेंद्र