मऊ (उप्र), 25 जून (भाषा) मऊ जिले में प्रसव के दौरान 25 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई जबकि शिशु भी मृत पैदा हुआ। इससे गुस्साए परिजनों ने बृहस्पतिवार को दो निजी चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दी और विरोध प्रदर्शन किया। यह जानकारी पुलिस ने दी।
घटना घोसी थाना क्षेत्र के नदवा सराय की है। परिवार के अनुसार, महिला का इलाज दो निजी चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा था, जिनकी पहचान मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद यूनुस के रूप में हुई।
परिवार के अनुसार, बाद में महिला को एक अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार इसके बाद, रिश्तेदारों और स्थानीय निवासियों ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी।
अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने कहा कि दोनों चिकित्सकों के क्लीनिक का निरीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी के स्तर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद सड़क जाम हटा दिया गया और यातायात सामान्य रूप से शुरू हो गया।
भाषा सं जफर मनीषा अमित
अमित