उप्र : देवरिया में नसबंदी के दो साल बाद गर्भवती हुई महिला
उप्र : देवरिया में नसबंदी के दो साल बाद गर्भवती हुई महिला
देवरिया, तीन मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में नसबंदी कराने के दो साल बाद एक महिला गर्भवती हो गई। महिला ने इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पांच मार्च 2024 को अपनी नसबंदी करायी थी लेकिन उसके डेढ़ साल के बाद वह पुनः गर्भवती हो गयी है।
उन्होंने बताया कि इसके बाद महिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पास गई और शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ए. के. शाही ने इस सिलसिले में बताया कि नसबंदी ऑपरेशन के बाद एक से दो प्रतिशत ऐसी शिकायतें मिल जाती हैं।
उन्होंने कहा कि अगर पीड़ित महिला की ओर से समय से जानकारी दी जाती है तो उसे मुआवजे के लिए पत्राचार किया जाता है।
शाही ने कहा कि विभाग से जो संभव होगा महिला को वह मुआवजा दिलाया जाएगा।
भाषा
सं, सलीम रवि कांत

Facebook


