Uttar Pradesh BJP Booth Meeting Today || Image- ANI News File
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। (Uttar Pradesh BJP Booth Meeting Today) इसी क्रम में बुधवार को प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर एक साथ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता अलग-अलग जिलों में बूथ अध्यक्षों को संबोधित करेंगे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
भाजपा का उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करना तथा विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को धार देना है। प्रदेशभर में आयोजित इन सम्मेलनों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और अन्य मंत्री व वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति और संगठन को मजबूत करने का संदेश देंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10 बजे गोरखपुर के योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। (Uttar Pradesh BJP Booth Meeting Today) इस सम्मेलन में गोरखपुर शहर और गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों के कुल 892 बूथ अध्यक्ष भाग लेंगे। मुख्यमंत्री बूथ अध्यक्षों को संगठन को मजबूत करने, बूथ प्रबंधन और विधानसभा चुनाव 2027 में जीत सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक रणनीति और कार्ययोजना पर मार्गदर्शन देंगे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सीतापुर में आयोजित सम्मेलन में शामिल होंगे। वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बरेली और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शाहजहांपुर में बूथ अध्यक्षों को संबोधित करेंगे। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर एक साथ सम्मेलन आयोजित कर संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय और सशक्त बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी का लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बूथ संगठन को और मजबूत करना है।
ट्रंप ने सऊदी अरब के साथ परमाणु समझौते को मंजूरी दी, यूरेनियम संवर्धन की अनुमति संभव: सूत्र
सरकार पुलिस की बर्बर कार्रवाई की आड़ में अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकती : थरूर
जिला अदालत परिसर में वकीलों और मुवक्किल पर हमला, उच्च न्यायालय ने मांगी रिपोर्ट
राहुल-अखिलेश को हिरासत में लेने के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सपा व कांग्रेस का प्रदर्शन
भारत-उत्तरी मैसेडोनिया को 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखना चाहिए : मुर्मू
ओडिशा: भारी बारिश के कारण रथ यात्रा की ‘दक्षिण मोड़’ रस्म को रोकना पड़ा