लखनऊ, 17 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय की इमारत में सोमवार सुबह आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, हजरतगंज पुलिस को पूर्वाह्न करीब साढ़े 10 बजे खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय की इमारत में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक उपकरणों से लैस दो दमकल गाड़ियां तुरंत इमारत के लिए रवाना कर दी गईं।
बयान के अनुसार, दमकलकर्मियों और पुलिस ने तुरंत आग बुझाने और इमारत में फैले धुएं को बाहर निकालने का काम शुरू किया, जबकि यह सुनिश्चित करने के लिए तलाश अभियान भी चलाया गया कि अंदर कोई फंसा न हो।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और स्थिति नियंत्रण में है।
उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
भाषा किशोर सलीम सुरेश
सुरेश