Uttar Pradesh News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को दी बधाई, कहा- ‘ओडिशा निरंतर आगे बढ़ता रहे, यही कामना’
Uttar Pradesh News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को दी बधाई, कहा- 'ओडिशा निरंतर आगे बढ़ता रहे, यही कामना'
Uttar Pradesh News/Image Credit: Yogi Adityanath X Handle
लखनऊ: Uttar Pradesh News उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।
Uttar Pradesh News Today मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘समुद्र की लहरों-सी अडिग ऊर्जा, कोणार्क के सूर्य-सा तेज और महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की अनंत कृपा से आलोकित उत्कल भूमि के स्थापना दिवस ‘उत्कल दिवस’ की सभी ओडिशा वासियों को हार्दिक बधाई।’’
उन्होंने कहा, ‘‘महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की कृपा से आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन तथा माननीय मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के कुशल नेतृत्व में ओडिशा निरंतर विकास, समृद्धि और नवोन्मेष के नए शिखरों को स्पर्श करता रहे, यही मंगलकामना है। जय जगन्नाथ।’’ वर्ष 1936 में आज ही के दिन ओडिशा तत्कालीन बिहार, बंगाल और मद्रास के कुछ हिस्सों को अलग करके भाषा के आधार पर एक अलग प्रांत बनाया गया था।
समुद्र की लहरों-सी अडिग ऊर्जा, कोणार्क के सूर्य-सा तेज और महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की अनंत कृपा से आलोकित उत्कल भूमि के स्थापना दिवस ‘उत्कल दिवस’ की सभी ओडिशा वासियों को हार्दिक बधाई।
महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की कृपा से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी… pic.twitter.com/YWENaBBHjJ
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 1, 2026
इन्हें भी पढ़े:-
- IPL 2026 PBKS vs GT: गुजरात टाइटंस के मंसूबों पर फिर पानी, रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दी इतने विकेट से मात, डेब्यू मैच में ही इस खिलाड़ी ने ठोंके 72 रन
- Vande Bharat: दर्शन की होड़.. मच गई मौत की दौड़! नालंदा के शीतला माता मंदिर हादसे में 9 लोगों ने तोड़ा दम, आखिर कौन है इस भगदड़ का जिम्मेदार?
- Vijay Mewar Murder Case: विजय मेवाड़ के परिजनों से मिले मंत्री विश्वास सारंग, अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश, परिवार को दिलाया मदद का भरोसा

Facebook


