उप्र : विवाद के बाद महिला ने अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खाया

Ads

उप्र : विवाद के बाद महिला ने अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खाया

  •  
  • Publish Date - February 19, 2026 / 08:34 PM IST,
    Updated On - February 19, 2026 / 08:34 PM IST

कौशांबी (उप्र), 19 फरवरी (भाषा) कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला ने अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया।

महिला ने अपने देवर के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद यह कदम उठाया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि महिला और उसकी बेटियों का एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि मौली गांव निवासी अंजू देवी (40) ने अपनी दो नाबालिग बेटियों कमला देवी (17) और विमला देवी (16) के साथ बुधवार की रात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने तीनों को नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

तिवारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि अंजू देवी के पति का लगभग 10 साल पहले निधन हो गया था और उनका अपने देवर राजेंद्र से बुधवार को पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने बताया कि इसके बाद अंजू देवी ने पहले अपनी दोनों बेटियों को जहरीला पदार्थ खिलाया और फिर खुद भी खा लिया।

तिवारी ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

भाषा सं जफर शफीक

शफीक