ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक युवक की मौत, मची अफरातफरी

Ads

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक युवक की मौत, मची अफरातफरी ! Truck collided with a bike, a young man died

  •  
  • Publish Date - January 21, 2023 / 08:37 AM IST,
    Updated On - January 21, 2023 / 09:21 AM IST

Four people died

सुल्तानपुर: Truck collided with a bike उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्‍कर से बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Read More: IND vs NZ 2nd ODI in Raipur : शार्दुल या उमरान में से किसे मिलेगा मौका? बॉलिंग कोच ने किया खुलासा

मोतिगरपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राजकुमार वर्मा ने बताया कि बेलवारी गांव निवासी विकास सिंह (28) और आशुतोष उर्फ लकी सिंह (27) शुक्रवार शाम बाजार से घर लौट रहे थे, तभी मोतिगरपुर चौराहे पर पहुंचते ही कादीपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

Read More: गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 40 दिन की पैरोल… 

वर्मा के मुताबिक, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को मोतिगरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Read More: Mauni Amavasya 2023: आज मौनी अमावस्या पर बन रहा ये शुभ संयोग, इन 4 राशि वालों पर छप्पर फाड़कर बरसेगी शनि देव की कृपा

उन्होंने बताया कि विकास ने जिला अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि आशुतोष का इलाज किया जा रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वर्मा के अनुसार, टक्कर मारते ही चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और ट्रक चालक की तलाश जारी है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक