देवरिया (उत्तर प्रदेश), 14 जुलाई (भाषा) देवरिया जिले के लार कस्बे में बृहस्पतिवार को मामूली विवाद को लेकर एक महिला ने अपनी बड़ी बहन की चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी।
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि लार कस्बे के फतेहाबाद वार्ड निवासी नीलोफर शाहीन (45) और उसकी छोटी बहन गजाला तबस्सुम के बीच बुधवार रात किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। आज सुबह करीब सात बजे तबस्सुम ने नीलोफर पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
भाषा सं सलीम संतोष
संतोष