In the absence of wife
कौशांबी: young man killed his own brother जिले के मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र में एक युवक ने कहासुनी के दौरान कुल्हाड़ी से प्रहार कर अपने भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक कौशांबी समर बहादुर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के अनेठा गांव निवासी फैयाज (40) बृहस्पतिवार सुबह लगभग नौ बजे अपने भाई आमिर से बात कर रहा था कि दोनों में कहासुनी होने लगी। इसके बाद आमिर ने तैश में आकर अपने भाई फैयाज के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया।
young man killed his own brother कई बार प्रहार करने के बाद आमिर मौके से भाग गया। परिजन फैयाज को इलाज के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सिंह ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार आरोपी आमिर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। आरोपी मौके से फरार हो गया है और उसकी तलाश की जा रही है। सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।