अमेठी में बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Ads

अमेठी में बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

  •  
  • Publish Date - February 24, 2023 / 03:51 PM IST,
    Updated On - February 24, 2023 / 03:51 PM IST

अमेठी (उप्र) 24 फरवरी (भाषा) अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को परिवहन निगम की बस की टक्कर से एक बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुसाफिरखाना थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अमर सिंह ने बताया कि राजवंत कुमार (22) निवासी केशवपुर मुसाफिरखाना बाइक से जा रहा था, तभी थाना क्षेत्र के गांव हाडगढव के पास सामने से आ रही बस ने उसे टक्कर मार दी।

उन्होंने कहा कि राजवंत की मौके पर ही मौत हो गई। एसएचओ ने बताया कि बस मौके पर ही खड़ी है, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

भाषा सं आनन्द

संतोष

संतोष