Uttarakhand Budget 2026-27: देवभूमि में बहेगी विकास की गंगा!.. उत्तराखंड सरकार ने पेश किया 1.11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट, पढ़ें बड़ी घोषणाएं

Ads

Uttarakhand Budget 2026 Key Declaration: उत्तराखंड बजट 2026-27 में 1.11 लाख करोड़ का प्रावधान, धामी सरकार ने राजस्व अधिशेष और विकास पर जोर दिया।

  •  
  • Publish Date - March 9, 2026 / 07:50 PM IST,
    Updated On - March 9, 2026 / 10:10 PM IST

Uttarakhand Budget 2026 Key Declaration || Image- Pushkar singh dhami Twitter

HIGHLIGHTS
  • धामी सरकार ने पेश किया 1.11 लाख करोड़ बजट
  • बजट में 2,536 करोड़ का राजस्व अधिशेष
  • कांग्रेस विधायकों का विधानसभा में हंगामा

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1,11,703.21 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। वित्त मंत्री के रूप में धामी का यह पहला बजट है। (Uttarakhand Budget 2026 Key Declaration) यह बजट राजस्व अधिशेष वाला है, जिसमें 2,536.33 करोड़ रुपये का राजस्व अधिशेष अनुमानित है। पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले इस बार का बजट लगभग 10 प्रतिशत अधिक है।

बजट में राजस्व व्यय के रूप में 64,989.44 करोड़ रुपये का अनुमान रखा गया है, जबकि पूंजीगत व्यय 46,713.73 करोड़ रुपये प्रस्तावित किया गया है। आम बजट के रूप में पूंजीगत प्राप्तियों से 42,617.35 करोड़ रुपये और राजस्व प्राप्तियों से 67,525.77 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है।

बजट में वित्तीय जिम्मेदारी और पारदर्शिता बनाए रखते हुए एफआरबीएम के प्रावधानों का पूर्ण पालन किया गया है। राजकोषीय घाटा जीएसडीपी के तीन प्रतिशत की सीमा के भीतर रखा गया है, जो 12,579.70 करोड़ रुपये है। इसी प्रकार, राज्य का ऋण भी राज्य सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के 32.50 प्रतिशत की निर्धारित सीमा के अंदर है।

समग्र विकास के चार प्रमुख स्तंभ

अपने भाषण की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट के मुख्य बिंदु समावेशी विकास, आत्मनिर्भरता, नई सोच, तीव्र विकास, उन्नत गांव और शहर, लोक सहभागिता, आर्थिक शक्ति और न्यायपूर्ण व्यवस्था पर आधारित हैं। (Uttarakhand Budget 2026 Key Declaration) उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प ‘ज्ञान’-गरीब, युवा, अन्नदाता (किसान) और नारी सशक्तीकरण के मॉडल के माध्यम से राज्य के समग्र विकास को आगे बढ़ाना है और ये उसके चार प्रमुख स्तंभ हैं।

बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर विरोध

पिछले साल प्रेमचंद्र अग्रवाल के राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद धामी ने पहली बार विधानसभा में पूर्ण बजट पेश किया है। प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी में सोमवार से शुरू हुए बजट सत्र के दौरान विपक्षी कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) के अभिभाषण के समय हंगामा किया। ‘अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी कौन है’ जैसे नारे लगाते हुए विपक्षी सदस्य अध्यक्ष के आसन के सामने आ गए और राज्यपाल से वापस जाने का आग्रह किया। करीब 15 मिनट तक नारेबाजी के बाद उन्होंने सदन से बहिर्गमन कर दिया, हालांकि मुख्यमंत्री के बजट भाषण के दौरान विपक्षी सदस्य सदन की कार्यवाही में शामिल हुए। (Uttarakhand Budget 2026 Key Declaration) इससे पहले कांग्रेस विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में विधानसभा परिसर के मुख्य गेट पर धरना देकर बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर विरोध भी जताया।

इन्हें भी पढ़ें:-

Q1. उत्तराखंड बजट 2026-27 का कुल आकार कितना है?

उत्तराखंड सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1,11,703.21 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।

Q2. क्या यह बजट राजस्व अधिशेष वाला है?

हाँ, इस बजट में 2,536.33 करोड़ रुपये का राजस्व अधिशेष अनुमानित किया गया है।

Q3. विधानसभा में विपक्ष ने विरोध क्यों किया?

कांग्रेस विधायकों ने अंकिता भंडारी हत्याकांड और अन्य मुद्दों को लेकर विधानसभा में विरोध किया।