अमेरिका के सिएटल में एक व्यक्ति ने संघीय इमारत में घुसाया वाहन, पुलिस की गोलीबारी में हुई मौत

Ads

अमेरिका के सिएटल में एक व्यक्ति ने संघीय इमारत में घुसाया वाहन, पुलिस की गोलीबारी में हुई मौत

  •  
  • Publish Date - March 7, 2022 / 07:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

सिएटल (अमेरिका), सात मार्च (एपी) अमेरिका के सिएटल में एक व्यक्ति के संघीय इमारत में अपनी कार घुसाने के बाद पुलिस अधिकारियों ने उस पर गोलीबारी की, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार रात की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति के पास हथियार देखे और उस पर गोलियां चलाईं।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारियों, चिकित्सक दल और सिएटल दमकल विभाग के कर्मियों ने उस व्यक्ति को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामले की जांच जारी है।

एपी निहारिका सिम्मी

सिम्मी