चिसिनाउ, छह मार्च (एपी) मोल्दोवा की यात्रा पर गए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने उसका समर्थन करने का वादा किया है। सोवियत गणराज्य में शामिल रह चुके और पश्चिमी देशों की ओर झुकाव रखने वाले मोल्दोवा में बड़ी संख्या में यूक्रेन से शरणार्थी आ रहे हैं।
ब्लिंकन रविवार को मोल्दोवा के अधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं जिन्होंने यूक्रेन से आए करीब 1.20 लाख शरणार्थियों के वास्ते इंतजाम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मदद की अपील की है। उसने रूस के संभावित हमले के मद्देनजर सुरक्षा मुहैया कराने की भी अपील की है।
ब्लिंकन ने कहा कि मोल्दोवा द्वारा शरणार्थियों का स्वागत दुनिया के लिए प्ररेणादायक है।
इस बीच लंदन में ब्रिटिश सेना के अधिकारियों ने रविवार को रूस की रणनीति की तुलना चेचन्या और सीरिया में अपनाई गई रूसी रणनीति की से की। दरअसल, रूसी सेना ने अप्रत्याशित विरोध का सामना करने पर शहरों पर भारी बमबारी की थी और भारी नुकसान पहुंचाया था।
ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने दैनिक खुफिया जानकारी देते हुए कहा कि यूक्रेनियों की प्रतिवाद करने की ताकत ने रूसी फौजों को चौंकाया है और उन्होंने इसका जवाब खारकीव, चरनीहीव और मारियूपोल में रिहाइशी इलाके को निशाना बनाकर दिया है।
मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘यह संभवत: यूक्रेनियों के मनोबल को तोड़ने की कोशिश के तहत किया जा रहा है। रूस ने इसी तरह की रणनीति वर्ष 1999 में चेचन्या में और वर्ष 2016 में सीरिया में अपनाई थी।’’
एपी धीरज सुभाष
सुभाष