साओ पाउलो। (एपी) ब्राजील की सबसे लोकप्रिय गायिकाओं में से एक और लैटिन ग्रैमी विजेता मारिलिया मेंडोंका का शुक्रवार को एक संगीत कार्यक्रम में जाने के दौरान विमान दुर्घटना में मौत हो गई। वह 26 वर्ष की थीं।
ये भी पढ़ें : टीवी एक्ट्रेस ने पूर्व स्पिनर पर लगाया होटल में बुलाने और गंदे मैसेज करने का आरोप, विवादों से है पुराना नाता
मेंडोंका के कार्यालय ने एक बयान में उनकी मौत की पुष्टि की और कहा कि विमान में सवार चार अन्य यात्रियों की भी मौत हो गई। मेंडोंका का विमान उनके गृहनगर गोइयानिया और रियो डी जनेरियो के उत्तर में स्थित मिनस गेरैस राज्य के एक छोटे से शहर कैरेटिंगा के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
ये भी पढ़ें : पेट्रोल 12 और 17 रुपए सस्ता हुआ डीजल, केंद्र सरकार के बाद इस राज्य की सरकार ने भी दी टैक्स में छूट
मिनस गेरैस राज्य की पुलिस ने भी दुर्घटना के कारण के बारे में विवरण प्रदान किए बिना मेंडोंका की मौत की पुष्टि की। तस्वीरों और वीडियो में एक जलप्रपात के ठीक नीचे दुर्घटनाग्रस्त विमान दिखा है। इससे पूर्व मेंडोंका ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह विमान की ओर जाती दिखीं।
ये भी पढ़ें : आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस का हीरक महोत्सव, मंत्री शिव डहरिया फिल्म सब कमेटी में शामिल
मेंडोंका ने देशी संगीत पर प्रस्तुति दी जिसे ब्राजील में ‘सेर्टानेजो’ कहा जाता है। वह अपने गीतों में नारीवादी मुद्दों से निपटने के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने अपने गीतों के जरिए महिला सशक्तिकरण का आह्वान किया। शुक्रवार शाम को मेंडोंका के निधन की खबर आने के बाद उनके प्रशंसकों में दुख की लहर दौड़ गई। मेंडोंका के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 3.8 करोड़ ‘फॉलोअर्स’ हैं।
ये भी पढ़ें : ट्रायल रूम में महिला का वीडियो बना रहे थे दो शख्स, चीखते हुए बाहर आई महिला
मेंडोंका के दोस्त, ब्राजील के फुटबॉल स्टार नेमार ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे विश्वास नहीं हो रहा है।’’ ब्राजील की सरकार ने भी मेंडोंका के निधन पर संवेदना व्यक्त की। मेंडोंका ने अपने एल्बम ‘एम टोडोस ऑस केंटोस’ से 2019 का लैटिन ग्रैमी पुरस्कार जीता था।
ये भी पढ़ें : पाकिस्तानी क्रिकेट प्लेयर के पिता का निधन, टीम छोड़ वापस लौटना पड़ा घर