China Flood Alert: कहर बनकर टूटी बारिश, यहां 21 लोगों की मौत से प्रलय जैसे हालात, मचा हाहाकार

Ads

China Flood Alert: कहर बनकर टूटी बारिश, यहां 21 लोगों की मौत से प्रलय जैसे हालात, मचा हाहाकार

  •  
  • Publish Date - May 20, 2026 / 10:07 AM IST,
    Updated On - May 20, 2026 / 10:12 AM IST

China Flood Alert/Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • चीन में भारी बारिश और बाढ़ से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है
  • कई इलाकों में स्कूल बंद, बिजली और परिवहन सेवाएं प्रभावित हुई हैं
  • मजदूरों से भरा पिकअप ट्रक नदी में गिरने से 10 लोगों की मौत हुई

China Flood Alert: चीन में भारी बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा कर रख दी है, लगातार बारिश से दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों में जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। मंगलवार को हुए मूसलधार बारिश से 21 लोगों की मौत हो गई। कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और परिवहन व बिजली आपूर्ति बाधित है। वही कई इलाकों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि, इस तबाही (China Flood Alert) के बाद हुबेई और हुनान के कुछ हिस्सों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। परिवहन और बिजली आपूर्ति बाधित है। अधिकारियों ने कहा कि आपदा राहत के लिए 150 मिलियन युआन आवंटित किए हैं।

चीनी वीडियो प्लेटफार्म डौयिन पर पोस्ट की गई तस्वीरों के अनुसार जिंगझोउ शहर में सड़कों पर मछलियां तैरतीं दिखीं। सड़कों पर कुछ कारें पानी में डूबी हुई थीं।

सरकारी प्रसारक सीसीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र ग्वांग्शी में भारी बारिश के बीच 15 श्रमिकों को ले जा रहा पिकअप ट्रक नदी में गिर गया, जिससे 10 लोगों की मौत हो गई।

भारी बारिश और बाढ़ (China Flood Alert) के कारण अलग-अलग घटनाओं में गुइझोऊ प्रांत में चार, दक्षिणी हुनान प्रांत में चार और हुबेई प्रांत में तीन लोगों की मौत हो गई। कई लोग लापता हैं।

चीन के दक्षिणी द्वीप हैनान ने मंगलवार को भूवैज्ञानिक आपदा की चेतावनी जारी की, क्योंकि लिंगशुई में एक पहाड़ी का हिस्सा राजमार्ग पर गिर गया, जिसके कारण अधिकारियों को कई प्रमुख सड़कों को बंद करना पड़ा। चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि बुधवार से यांग्त्जी नदी के मध्य और निचले इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।

 

ये भी पढ़ें

चीन में बाढ़ और बारिश से कितने लोगों की मौत हुई है?

भारी बारिश और बाढ़ से अब तक 21 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

चीन के किन इलाकों में सबसे ज्यादा असर पड़ा है?

हुबेई, हुनान, गुइझोऊ, ग्वांग्शी और हैनान समेत कई क्षेत्रों में भारी तबाही हुई है।

क्या स्कूल और परिवहन सेवाएं प्रभावित हुई हैं?

हां, कई इलाकों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं और परिवहन व बिजली सेवाएं बाधित हैं।

ग्वांग्शी में क्या बड़ा हादसा हुआ?

भारी बारिश के दौरान मजदूरों से भरा एक पिकअप ट्रक नदी में गिर गया, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई।

क्या चीन में आगे भी भारी बारिश की चेतावनी है?

चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने यांग्त्जी नदी के मध्य और निचले क्षेत्रों में फिर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।