वाशिंगटन, एक मई (एपी) व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को संसद को लिखे एक पत्र में कहा कि खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सशस्त्र बलों की निरंतर उपस्थिति के बावजूद वह ईरान के साथ युद्ध को ‘‘समाप्त’’ मानता है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस संदेश के माध्यम से ईरान के साथ युद्ध जारी रखने के लिए संसद सदस्यों की मंजूरी प्राप्त करने की एक मई की कानूनी समय सीमा को प्रभावी ढंग से दरकिनार कर दिया गया है।
ट्रंप ने दो महीने पहले संसद की मंजूरी के बिना युद्ध शुरू किया था।
ट्रंप ने पत्र में कहा, ‘‘28 फरवरी 2026 को शुरू हुआ संघर्ष समाप्त हो गया है।’’
एपी शफीक सुभाष
सुभाष