शिकागों में चार लोगों की गोलीबारी में हत्या के कुछ घंटे बाद ही दूसरी घटना में पांच और घायल

Ads

शिकागों में चार लोगों की गोलीबारी में हत्या के कुछ घंटे बाद ही दूसरी घटना में पांच और घायल

  •  
  • Publish Date - June 16, 2021 / 03:18 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

शिकागो, 16 जून (एपी) अमेरिका के शिकागो शहर के दक्षिणी हिस्से में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत के महज कुछ घंटे बाद ही पश्चिमी इलाके में भी इसी तरह की घटना सामने आई जिसमें बाहर खड़े पांच लोगों को गोली मार दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय समयानुसार मंगलवार रात नौ बजकर 20 मिनट पर गार्फील्ड पार्क के नजदीक चार पुरुषों और एक महिला को गोली मारी गई, ‘‘संभवत: इसे कई हमलावरों ने अंजाम दिया है।’’ सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है जिनमें से 38 वर्षीय एक व्यक्ति की हालत गंभीर है।

शहर के पश्चिमी हिस्से में गोलीबारी की यह घटना दक्षिण हिस्से में हुई गोलीबारी की घटना के करीब 16 घंटे बाद हुई है जिसमें तीन महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई थी।

पुलिस के मुताबिक अबतक गोलीबारी की दोनों घटनाओं में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

एपी धीरज माधव

माधव