पेरिस, (एपी) फ्रांसीसी अधिकारी इस साल राष्ट्रपति भवन एलिसी पैलेस में हुई कथित बलात्कार की वारदात की जांच कर रहे हैं। पेरिस के अभियोजक कार्यालय ने शुक्रवार को यह बात कही।
यह भी पढ़ें : 7 साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया इस नेशनल हाइवे का काम, अब तक चार बार बढ़ चुकी है मियाद
अभियोजक कार्यालय ने बताया कि 12 जुलाई को जांच शुरू की गयी गयी । हालांकि उसने फ्रांसीसी मीडिया की उस खबर की तत्काल पुष्टि नहीं की जिसमें महल की एक महिला सैनिक ने एक जुलाई को एक कर्मचारी पर बलात्कार का आरोप लगाया था।
फ्रांसीसी मीडिया ने यह भी खबर दी है कि कथित रूप से जब यह वारदात हुई तब राष्ट्रपति एमैनुल मैक्रों वहां नहीं थे बल्कि एक कार्यक्रम में गये थे। मैक्रों एलिसी पैलेस में ही रहते हैं।
यह भी पढ़ें : राजभवन ने राज्य सरकार को सौंपी जीरम मामले की जांच रिपोर्ट, दिल्ली दौरे से लौटे सीएम भूपेश ने दी जानकारी
पेरिस अभियोजक कार्यालय ने कहा कि आरोपी कर्मी से ‘सहायता प्राप्त गवाह’ के रूप में पूछताछ की गयी , सहायता प्राप्त गवाह का तात्पर्य है कि उससे संभावित आरोपों से घिरे संदिग्ध के रूप में पूछताछ नहीं की गयी। कार्यालय ने इससे अधिक किसी बात की पुष्टि नहीं की तथा न ही कोई और ब्योरा दिया।
एलिसी पैलेस ने भी कहा कि वह वर्तमान न्यायिक जांच पर टिप्पणी नहीं कर सकता। उसने कहा कि आरोपी को उसके पद से हटा दिया गया है और अधिकारी अब न्यायिक जांच के निष्कर्ष का इंतजार कर रहे हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई के बारे में कोई फैसला किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : सत्ता के लिए फूट डालती है Congress: VD Sharma। कांग्रेस के DNA में क्या है?