पेरिस, 11 अप्रैल (एपी) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने शनिवार को “संघर्ष विराम का सम्मान करने और इसे लेबनान पर भी लागू करने” की अपील की।
मैक्रों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने शनिवार को तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन से शनिवार को बात की। उन्होंने बताया कि युद्धविराम पर चर्चा के साथ-साथ दोनों नेताओं ने होर्मुज जलडमरुमध्य से जहाजों की मुक्त आवाजाही बहाल करने की भी अपील की।
फ्रांसीसी नेता ने पाकिस्तान में जारी वार्ता का उल्लेख नहीं किया, लेकिन साथ ही कहा कि उन्होंने और एर्दोआन ने “मजबूत और दीर्घकालिक समाधान की आवश्यकता को रेखांकित किया”।
एपी जोहेब पवनेश
पवनेश