इमरान खान की पार्टी ने सरकार के साथ बातचीत फिर से शुरू करने की संभावना से इनकार किया
इमरान खान की पार्टी ने सरकार के साथ बातचीत फिर से शुरू करने की संभावना से इनकार किया
इस्लामाबाद, नौ फरवरी (भाषा) जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता उमर अयूब खान ने पार्टी और सरकार के बीच बातचीत फिर से शुरू होने की संभावना से इनकार किया है। रविवार को मीडिया की एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली।
नेशनल असेंबली में पीटीआई के नेता अयूब ने शनिवार को एक चैनल से कहा, ‘‘वार्ता का अध्याय अब बंद हो चुका है।’’
अयूब ने कहा कि राजनीतिक वार्ता केवल इच्छाओं पर आधारित नहीं है बल्कि इसके लिए दृढ़ प्रतिबद्धता की आवश्यकता होती है और सरकार ऐसा प्रदर्शित करने में विफल रही।
गठबंधन सरकार के वार्ता के दृष्टिकोण की निंदा करते हुए वरिष्ठ पीटीआई नेता ने कहा कि उनकी पार्टी की समिति ने सद्भावना के साथ चर्चा शुरू की थी।
उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, दूसरे पक्ष ने न तो सद्भावना दिखाई और न ही इच्छाशक्ति, जिससे गतिरोध पैदा हुआ।’’
अयूब की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब पीटीआई और सरकार के बीच वार्ता ठप पड़ गई है, जो महीनों के बढ़े हुए राजनीतिक तनाव के बाद दिसंबर के अंत में शुरू हुई थी।
पीटीआई ने नौ मई के दंगों और नवंबर 2024 के विरोध प्रदर्शनों की जांच के लिए न्यायिक आयोग बनाने में सरकार की विफलता का हवाला देते हुए चौथे दौर की वार्ता में भाग लेने से इनकार कर दिया है।
भाषा शफीक रंजन
रंजन
लेखक के बारे में
Web Title: इमरान खान की पार्टी ने सरकार के साथ बातचीत फिर से शुरू करने की संभावना से इनकार किया
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:01 pmकैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल
01 Oct 2026 | 10:27 pmभारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 10:20 pmकैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता
01 Oct 2026 | 9:59 pmस्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया
01 Oct 2026 | 9:31 pmखबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस
01 Oct 2026 | 9:12 pmकैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास
01 Oct 2026 | 8:24 pmसह-पायलट को कट्टरपंथ का पाठ पढ़ाया गया था:नेतन्याहू
01 Oct 2026 | 8:20 pm