NSUI On NEET Paper Leak 2026: NEET पेपर लीक मामले में NSUI का हल्लाबोल, केंद्रीय मंत्री के निवास घेरने निकले प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज, देखें वीडियो

Ads

NSUI On NEET Paper Leak 2026: NEET पेपर लीक मामले में NSUI का हल्लाबोल, केंद्रीय मंत्री के निवास घेरने निकले प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज।

  •  
  • Publish Date - June 3, 2026 / 08:32 PM IST,
    Updated On - June 3, 2026 / 08:41 PM IST

NSUI On NEET Paper Leak 2026/AI Generated Image

HIGHLIGHTS
  • बिलासपुर में NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर NSUI ने बड़ा प्रदर्शन किया
  • केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव करने जा रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया
  • CBI अब तक पेपर लीक मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है

NSUI On NEET Paper Leak 2026: बिलासपुर में NEET पेपर लीक मामले में NSUI कायकर्ताओं ने हल्लाबोल दिया है। प्रदर्शन में NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, प्रदेश अध्यक्ष नीरज शर्मा समेत बड़ी संख्या में प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्त्ता पहुंचे हुए है। सभी केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के आवास घेरने निकले है। इस दौरान कलेक्ट्रेट की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शकारियों पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया है।

12 मई को रद्द कर दिया गया था परीक्षा

NSUI On NEET Paper Leak 2026: 3 मई 2026 को आयोजित हुई नीट-यूजी (NEET-UG 2026) परीक्षा में धांधली के बाद 12 मई को पूरी तरह रद्द घोषित कर दिया गया था। जांच एजेंसियों की तफ्तीश में यह बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि परीक्षा के आयोजन से पूरे 15 दिन पहले ही व्हाट्सएप और टेलीग्राम के गुप्त ग्रुपों में जो गेस पेपर बिक रहा था, वह एनटीए के असली प्रश्नपत्र से 100 से ज्यादा सवालों में अक्षरशः मैच कर रहा था। सीबीआई घोटाले की जांच कर रही है।

13 लोग गिरफ्तार

दिल्ली की एक अदालत ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक (NSUI On NEET Paper Leak 2026) मामले के कथित सरगना प्रह्लाद विट्ठलराव कुलकर्णी और एक अन्य आरोपी शिवराज रघुनाथ को बुधवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ड्यूटी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के रूप में सुनवाई कर रहीं विशेष न्यायाधीश विद्या प्रकाश ने दोनों आरोपियों को 10 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। दोनों आरोपियों को उनकी पुलिस हिरासत समाप्त होने के दिन बुधवार को अदालत में पेश किया गया था।

NSUI On NEET Paper Leak 2026 सीबीआई ने अब तक इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई के अनुसार, पुणे के रसायन शास्त्र विषय के व्याख्याता प्रह्लाद कुलकर्णी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से नीट प्रक्रिया में शामिल थे और उन्हें प्रश्नपत्रों तक पहुंच प्राप्त थी। एजेंसी ने पहले बताया था कि कुलकर्णी ने पहले से गिरफ्तार मनीषा वाघमारे की मदद से अप्रैल के अंतिम सप्ताह में छात्रों को इकट्ठा किया और पुणे में स्थित अपने घर पर उनके लिए विशेष कोचिंग कक्षाएं आयोजित कीं।

 

ये भी पढ़ें

बिलासपुर में NSUI का प्रदर्शन क्यों हुआ?

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले और परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में NSUI ने प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ?

केंद्रीय मंत्री के आवास की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद लाठीचार्ज की घटना सामने आई।

NEET-UG 2026 परीक्षा क्यों रद्द की गई?

जांच में प्रश्नपत्र लीक होने और बड़ी संख्या में सवालों के कथित रूप से पहले से प्रसारित होने के आरोप सामने आने के बाद परीक्षा रद्द की गई।

इस मामले की जांच कौन कर रहा है?

पूरे मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) कर रही है।

अब तक कितने लोगों की गिरफ्तारी हुई है?

CBI के अनुसार अब तक इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।