Israel Iran War Update: ईरान के साथ जंग के बीच अमेरिका को तगड़ा झटका, तबाह हुआ इस जगह पर तैनात एयर डिफेंस सिस्टम, इतने हजार करोड़ रुपए थी कीमत

Ads

ईरान के साथ जंग के बीच अमेरिका को तगड़ा झटका, तबाह हुआ इस जगह पर तैनात एयर डिफेंस सिस्टम, Iran Destroys US Air Defense System

  •  
  • Publish Date - March 7, 2026 / 05:11 PM IST,
    Updated On - March 7, 2026 / 05:46 PM IST
HIGHLIGHTS
  • अमेरिकी THAAD और AN/TPY-2 रडार सिस्टम नष्ट होने का दावा।
  • अमेरिका का B-1 लांसर बॉम्बर ब्रिटेन के RAF फेयरफोर्ड एयरबेस पर उतरा।
  • दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन गिरने के बाद एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद किया गया।

नई दिल्लीः US Air Defense System अमेरिका और इजरायल की ईरान संग जंग को अब एक सप्ताह से ज्यादा समय हो गया है। दोनों ओर से मिसाइल और बम रॉकेट से हमले हो रहे हैं। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने जॉर्डन के एक एयरबेस पर लगे अमेरिका के मिसाइल डिफेंस रडार सिस्टम को नष्ट कर दिया है। इससे मध्य पूर्व में अमेरिका की मिसाइल सुरक्षा व्यवस्था को बड़ा झटका लगा है।

बताया जा रहा है कि हमला मुवफ्फाक साल्टी एयर बेस पर हुआ। यहां अमेरिका का टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (THAAD) सिस्टम तैनात था। हमले में AN/TPY-2 radar रडार भी तबाह हो गया। इस रडार की कीमत करीब 300 मिलियन डॉलर (2,700 करोड़ रुपए) बताई जाती है। इसका काम दुश्मन की मिसाइलों को पहचानना और उन्हें रोकने में मदद करना होता है।

अमेरिका का B-1 बॉम्बर ब्रिटिश एयरबेस पर उतरा

US Air Defense System अमेरिका का B-1 लांसर बॉम्बर विमान ब्रिटेन के RAF फेयरफोर्ड एयरबेस पर उतर गया है। यह एयरबेस इंग्लैंड के ग्लूस्टरशायर इलाके में है। यह विमान शुक्रवार शाम पहुंचा। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अमेरिका को यूके के सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है। माना जा रहा है कि इन ठिकानों का इस्तेमाल ईरान के मिसाइल ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए किया जा सकता है।

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला

UAE में शनिवार को ईरान की ओर से नए हमले किए गए हैं। दुबई और अबू धाबी में तेज धमाके सुने गए हैं, अधिकारियों ने बताया कि दुबई के एयरपोर्ट पर ड्रोन आकर गिरा, हालांकि घटना का असर सीमित था। साथ ही बताया कि एक रोकी गई मिसाइल का मलबे ने भी नुकसान पहुंचाया है। जिसके बाद दुबई का एयर स्पेस फिर से बंद कर दिया गया है। एक दिन पहले दुबई और कतर के लोगों को उनके फोन पर मिसाइल के खतरे के अलर्ट मिले थे। हालांकि, कतर ने अपने लोगों को फिर से बताया कि सुरक्षा का खतरा खत्म हो गया है।

यह भी पढ़ेंः-

THAAD सिस्टम क्या है?

THAAD (Terminal High Altitude Area Defense) अमेरिका का उन्नत मिसाइल डिफेंस सिस्टम है, जो दुश्मन की बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में ही नष्ट करने के लिए बनाया गया है।

AN/TPY-2 रडार का क्या काम होता है?

यह एक हाई-टेक रडार सिस्टम है जो दूर से आने वाली मिसाइलों को पहचानकर उन्हें ट्रैक करता है और मिसाइल डिफेंस सिस्टम को उन्हें रोकने में मदद करता है।

जॉर्डन के किस एयरबेस पर हमला हुआ?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हमला मुवफ्फाक साल्टी एयरबेस पर हुआ, जहां अमेरिका का THAAD सिस्टम तैनात था।

अमेरिका का B-1 लांसर बॉम्बर ब्रिटेन क्यों पहुंचा?

रिपोर्ट के मुताबिक इसे ब्रिटेन के RAF फेयरफोर्ड एयरबेस पर तैनात किया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर मध्य पूर्व में सैन्य कार्रवाई की जा सके।

दुबई एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक ड्रोन गिरने और मिसाइल के मलबे से नुकसान की खबर के बाद सुरक्षा कारणों से एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद किया गया।