इजराइली बुलडोजरों ने सड़क परियोजना से पहले वेस्ट बैंक में 50 दुकानों को ध्वस्त किया

Ads

इजराइली बुलडोजरों ने सड़क परियोजना से पहले वेस्ट बैंक में 50 दुकानों को ध्वस्त किया

  •  
  • Publish Date - May 12, 2026 / 07:42 PM IST,
    Updated On - May 12, 2026 / 07:42 PM IST

अल-इजारिया (वेस्ट बैंक), 12 मई (एपी) यरुशलम के दक्षिण-पूर्व में स्थित एक कस्बे के बाहरी इलाके में इजराइली बुलडोजरों ने इस सप्ताह फलस्तीनी समुदाय के लोगों की दर्जनों दुकानों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई कब्जे वाले वेस्ट बैंक में बस्तियों से जुड़ी एक सड़क परियोजना के लिए जमीन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई।

इजराइल का कहना है कि स्थानीय फलस्तीनी समुदायों की सेवा के लिए सड़क बनाने के मकसद से यह तोड़फोड़ आवश्यक है। लेकिन फलस्तीनी अधिकारियों का कहना है कि यह सड़क एक व्यापक योजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पास की इजराइली बस्तियों की सेवा के लिए बनाए जा रहे नए राजमार्ग से फलस्तीनी वाहनों को दूर रखना है।

यह परियोजना वेस्ट बैंक के रणनीतिक क्षेत्र, जिसे ई1 के नाम से जाना जाता है, का हिस्सा है, जिसे इजराइल इस इरादे से विकसित कर रहा है कि फिलिस्तीनी राज्य की स्थापना को रोका जा सके।

बस्ती-विरोधी समूह ‘पीस नाऊ’ की निदेशक हागित ओफ्रान ने कहा, ‘‘जिन दुकानों को ध्वस्त किया गया है, वहां इजराइल एक नई सड़क बनाने की योजना बना रहा है ताकि सभी फलस्तीनी यातायात को उस सड़क की तरफ मोड़कर ई1 के पूरे क्षेत्र को फलस्तीनी लोगों के लिए बंद किया जा सके।

ओफ्रान ने कहा कि इस परियोजना के कारण क्षेत्र में रहने वाले हजारों बेदुइन अरब विस्थापित हो जाएंगे।

एपी संतोष पवनेश

पवनेश