Missile on Ashok Leyland Bus: अशोक लीलैंड के सवारी बस पर गिरी आसमान से मिसाइल.. अब हर कोई कर रहा वाहन के मजबूती की तारीफ़, आप खुद देखें

Missile Attack on Ashok Leyland Bus Live Video: यूएई में मिसाइल हमले के बीच अशोक लीलैंड बस के पास गिरी मिसाइल, मामूली नुकसान, सोशल मीडिया पर मजबूती की चर्चा।

Missile on Ashok Leyland Bus: अशोक लीलैंड के सवारी बस पर गिरी आसमान से मिसाइल.. अब हर कोई कर रहा वाहन के मजबूती की तारीफ़, आप खुद देखें

Missile Attack on Ashok Leyland Bus || Image- IBC24 News File

Modified Date: March 1, 2026 / 06:19 pm IST
Published Date: March 1, 2026 5:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बस के पास गिरी मिसाइल
  • अशोक लीलैंड की मजबूती चर्चा में
  • यूएई ने 137 मिसाइलें मार गिराईं

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने इजराइल और अमेरिका के हमलों के जवाब में शनिवार को ईरान की ओर से दागी गई कई मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही मार गिराया। हालांकि इन हमलों में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। (Missile Attack on Ashok Leyland Bus) इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मिसाइल सड़क पर जलती हुई पड़ी दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि यह मिसाइल भारतीय कंपनी अशोक लीलैंड की एक बस के पास गिरी थी। हमले में बस को मामूली नुकसान हुआ, जिसके बाद लोग उसकी मजबूती की सराहना कर रहे हैं।

दुबई का प्रतिष्ठित बुर्ज अल अरब होटल भी हमलों की चपेट में

शनिवार रात ईरान द्वारा यूएई के हवाई अड्डों और अन्य अहम ठिकानों को निशाना बनाए जाने से लोगों में दहशत फैल गई। जायद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए। वहीं दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (डीएक्सबी) पर भी एक घटना की पुष्टि की गई, जिसमें चार लोग घायल हुए और उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता दी गई।

दुबई का प्रतिष्ठित बुर्ज अल अरब होटल भी हमलों की चपेट में आया। दुबई सरकार के मीडिया कार्यालय के अनुसार, एक ड्रोन के छर्रों से होटल में आग लग गई थी, जिसे बाद में काबू में कर लिया गया। इसके अलावा, मिसाइल रोधी अभियानों के दौरान गिरे मलबे से जेबेल अली बंदरगाह के एक बर्थ पर भी आग लग गई, हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। दुबई नागरिक सुरक्षा दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर नियंत्रण पाने के प्रयास शुरू किए।

दुबई हवाई आपातकालीन प्रतिक्रिया दल तुरंत सक्रिय

सरकार की ओर से देशभर में संभावित मिसाइल हमलों को लेकर ‘गुप्त अलर्ट’ जारी किए गए। दुबई हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि आपातकालीन प्रतिक्रिया दल तुरंत सक्रिय कर दिए गए हैं और संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। (Missile Attack on Ashok Leyland Bus) यूएई के रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की कि हमलों की शुरुआत से अब तक वायु सेना और वायु रक्षा बलों ने देश की सीमा की ओर दागी गई 137 बैलिस्टिक मिसाइलों और 209 ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया है। मंत्रालय के अनुसार, यह देश की वायु रक्षा प्रणालियों की उच्च सतर्कता और विभिन्न खतरों से निपटने की क्षमता को दर्शाता है।

इन्हें भी पढ़ें:-

यह भी देखें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown