बॉयफ्रेंड के साथ KISS करना मॉडल को पड़ा भारी, पहुंच गई अस्पताल, Video शेयर कर लड़कियों को दी ये सलाह

दरअसल, वह जिस शख्स से डेट पर मिली थी, उसके साथ उन्होंने फ्रेंच किस किया, इस दौरान शख्स ने उनकी जीभ काट ली, उन्हें जब दर्द महसूस हुआ तब पता चला कि कुछ तो गलत है। चेक करने पर पता चला कि उनकी जीभ ही कट गई है।

बॉयफ्रेंड के साथ KISS करना मॉडल को पड़ा भारी, पहुंच गई अस्पताल, Video शेयर कर लड़कियों को दी ये सलाह
Modified Date: January 14, 2023 / 06:00 pm IST
Published Date: January 14, 2023 5:30 pm IST

model rushed to hospital after first kiss: किसी शख्स के साथ डेट पर जाने का अनुभव सबका अपना अलग-अलग होता है। इसी बीच एक महिला को डेट पर जाना ज्यादा ही भारी पड़ गया, वह सीधा अस्पताल पहुंच गई। महिला पेशे से एक मॉडल है, जिसका नाम सेडा एरोसी है। सेडा इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर भी हैं, उन्होंने अपने अकाउंट पर वीडियो पोस्ट कर अपने साथ हुई इस घटना के बारे में जानकारी दी है।

दरअसल, वह जिस शख्स से डेट पर मिली थी, उसके साथ उन्होंने फ्रेंच किस किया, इस दौरान शख्स ने उनकी जीभ काट ली, उन्हें जब दर्द महसूस हुआ तब पता चला कि कुछ तो गलत है। चेक करने पर पता चला कि उनकी जीभ ही कट गई है।

read more: BEO फतेह मोहम्मद ने बच्चों को भेजा भागवत सुनने, तो सीएम भूपेश ने दिए सस्पेंड करने के निर्देश, अब कांग्रेस-भाजपा भिड़े 

तुर्की की इस मॉडल सेडा ने अस्पताल से वीडियो शेयर किया है, इसमें डॉक्टर उनकी जीभ पर टांके लगाते नजर आ रहे हैं। सेडा का दावा है कि उनके लिए डेट पर जाना काफी भारी पड़ गया। फ्रेंच किस के दौरान शख्स ने उनकी जीभ का हिस्सा पूरी तरह काट दिया। सेडा ने कहा, ‘क्या केवल मैं ही ऐसी हूं जिसकी जीभ किस के दौरान कट गई? हे भगवान, बहुत दर्द हो रहा है, क्या ये एक मजाक है?’

उन्होंने कहा कि वह ये नहीं जानतीं कि ऐसा कैसे हो गया, वह पूरी तरह उस पल में खो गई थीं। उन्हें दर्द होने पर जीभ कटने का पता चला, अब सोशल मीडिया पर लोग इस मामले को लेकर काफी हैरानी जता रहे हैं। उनका वीडियो भी खूब शेयर किया जा रहा है।

https://twitter.com/hakangokg/status/1612764181849149441

read more:  टीम इंडिया का ये घातक खिलाड़ी कभी भी ले सकता है संन्यास! जानें क्यों..

दूसरी लड़कियों को दी ये सलाह

मॉडल ने कहा कि डॉक्टरों ने अपना काम अच्छे से किया है और ऑपरेशन बिना किसी परेशानी के पूरा हो गया, एक अन्य वीडियो में उन्होंने बताया कि सब ठीक है।
एक वीडियो के कैप्शन में सेडा ने लिखा है, ‘दोस्तों, मैं अब ठीक हूं, आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, उन्होंने इस पर टांके लगा दिए हैं। दुर्भाग्य से ऐसा हुआ था। ऐसा लगता है कि मैं उसे अच्छे से नहीं जानती, हमें मिले एक महीना ही हुआ था, यह हमारी पहली किस थी, हो सकता है कि उसे किस करना न आता हो। मेरी सलाह है कि उन लड़कों को हाय भी मत कहो, जो वृश्चिक राशि वाले हैं।’

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com