नवलनी ने भ्रष्टाचार से निपटने पर अधिक ध्यान देने का किया आह्वान

Ads

नवलनी ने भ्रष्टाचार से निपटने पर अधिक ध्यान देने का किया आह्वान

  •  
  • Publish Date - August 20, 2021 / 05:46 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

मास्को, 20 अगस्त (एपी) जेल में बंद रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी ने शुक्रवार को वैश्विक नेताओं का आह्वान किया कि वे भ्रष्टाचार से निपटने और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी उद्योगपतियों को निशाना बनाने पर और अधिक ध्यान दें। नवलनी ने यह अनुरोध ऐसे समय किया जब उन्हें नर्व एजेंट जहर दिए जाने की घटना को एक वर्ष पूरा हो गया है।

तीन यूरोपीय समाचार पत्रों में प्रकाशित एक लेख में नवलनी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को एक ‘‘द्वितीय एजेंडे’’ के तौर पर लेने पर पश्चिमी देशों के नेताओं की आलोचना की और कहा कि भ्रष्टाचार इराक और अफगानिस्तान सहित नीतिगत विफलताओं में एक आवश्यक भूमिका निभाता है।

नवलनी ने लिखा, ‘‘यह वास्तव में तथ्य है कि पश्चिमी देश अफगानिस्तान में भ्रष्टाचार पर ध्यान देने में विफल रहे। पश्चिमी देशों के नेताओं ने एक ऐसे विषय पर बात नहीं करना पसंद किया जो उन्हें शर्मनाक लगा – जो तालिबान की जीत में सबसे महत्वपूर्ण कारक था।’’

नवलनी को जनवरी में जर्मनी से मास्को लौटने पर गिरफ्तार किया गया था, जहां उन्हें नर्व एजेंट विषाक्तता से ठीक होने में पांच महीने लगे थे। नवलनी ने क्रेमलिन पर उन्हें जहर देने का आरोप लगाया था। हालांकि रूसी अधिकारियों ने आरोप को खारिज किया है।

शुक्रवार को, ब्रिटिश अखबार ‘द गार्डियन, जर्मनी के ‘फ्रैंकफर्टर ऑलगेमेन जेतुंग’ और फ्रांस के ‘ल मोंडे’ ने नवलनी के लेख को प्रकाशित किया।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय नेताओं को चुनौती दी कि वे भ्रष्टाचार से घिरे रूस और अन्य देशों से वित्तीय लेनदेन का पता लगाने और भ्रष्ट अधिकारियों को अधिक दृढ़ता से लक्षित करने के लिए एक मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाएं।

एपी अमित नरेश

नरेश