Narottam Mishra Delhi Visit : अमित शाह के करीबी डॉ. नरोत्तम मिश्रा दिल्ली रवाना! टिकट कटने के बाद क्या आलाकमान के सामने रखेंगे अपनी बात?

Ads

दतिया उपचुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भोपाल से दिल्ली रवाना हो गए हैं। माना जा रहा है कि वे भाजपा आलाकमान से मुलाकात कर अपनी बात रख सकते हैं। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष से भी मुलाकात की थी।

  •  
  • Publish Date - July 12, 2026 / 12:00 PM IST,
    Updated On - July 12, 2026 / 12:05 PM IST

Narottam Mishra Delhi Visit / Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • टिकट विवाद के बीच नरोत्तम मिश्रा का दिल्ली दौरा।
  • CM और प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात के बाद दिल्ली रवाना।
  • भाजपा नेतृत्व से मुलाकात को लेकर सियासी चर्चाएं तेज।

भोपाल : Narottam Mishra Delhi Visit दतिया विधानसभा उप-चुनाव के लिए टिकट कटने के बाद मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि नरोत्तम मिश्रा अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। माना जा रहा है कि वे दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आलाकमान से मुलाकात कर सकते हैं।

कल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की थी मुलाकात

Narottam Mishra Ticket Controversy दतिया से टिकट न मिलने के बाद से ही नरोत्तम मिश्रा लगातार सक्रिय हैं। इससे पहले कल रात उन्होंने भोपाल में मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से भी मुलाकात की थी। टिकट कटने की खबर सामने आने के बाद नरोत्तम मिश्रा ने कल ही मीडिया से बातचीत में साफ कर दिया था कि वे अपने समर्थकों और अपनी बात को सही तरीके से ‘पार्टी फोरम’ पर रखेंगे। इसी सिलसिले में अब उनका दिल्ली दौरा बेहद अहम माना जा रहा है, जहां वे केंद्रीय नेताओं के सामने अपनी बात रख सकते हैं।

पार्टी से नहीं है कोई नाराजगी

हालांकि नरोत्तम मिश्रा पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि उनकी पार्टी से कोई नाराजगी नहीं है और वे भाजपा उम्मीदवार के लिए प्रचार भी करेंगे, लेकिन उनका इस तरह अचानक दिल्ली जाना राज्य की सियासत में चर्चा का विषय बन गया है।

इन्हें भी पढ़ें :

नरोत्तम मिश्रा दिल्ली क्यों गए हैं?

माना जा रहा है कि वे टिकट कटने के बाद भाजपा आलाकमान से मुलाकात कर अपनी बात रख सकते हैं।

क्या उन्होंने पहले भी पार्टी नेताओं से मुलाकात की थी?

हां, दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की थी।

टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा ने क्या कहा था

उन्होंने कहा था कि वे अपनी बात पार्टी फोरम पर रखेंगे।