नेपाल में कोविड-19 के 2,942 नये मामले सामने आये, संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 13,22,246 हुई

Ads

नेपाल में कोविड-19 के 2,942 नये मामले सामने आये, संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 13,22,246 हुई

  •  
  • Publish Date - October 18, 2020 / 02:52 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडो, 18 अक्टूबर (भाषा) नेपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,942 नये मामले सामने आने से रविवार को देश में इसकी कुल संख्या बढ़ कर 13,22,246 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि देश में वायरस संक्रमण से 12 और लोगों की मौत होने के साथ कुल मृतक संख्या बढ़ कर 739 हो गई है।

उन्होंने बताया कि देश में अभी कोविड-19 के 39,353 मरीज उपचाराधीन हैं, जबकि अब तक कुल 92,166 रोगी इससे उबर चुके हैं।

भाषा

सुभाष दिलीप

दिलीप