कोरोना का खौफ, नेतन्याहू ने देशवासियों को हाथ मिलाने के बजाए नमस्ते करने की दी सलाह

Ads

कोरोना का खौफ, नेतन्याहू ने देशवासियों को हाथ मिलाने के बजाए नमस्ते करने की दी सलाह

  •  
  • Publish Date - March 5, 2020 / 11:33 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

नई दिल्ली। कोरोना से पूरी दुनिया दहशत में हैं। अब तक इस वायरस का तोड़ नहीं निकल पाया है। सभी देश इस संक्रमण को रोकने पर दिन-रात एक कर रहे हैं। इस बीच कई देशों के लोग अब हाथ मिलाने से परहेज कर भारतीय संस्कृति को अपनाकर दोनों हाथों से नमस्कार कर रहे हैं।

पढ़ें- कोरोना वायरस का डर ऐसा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हफ्तों से नहीं छुआ अपना चेहरा, वायरल हुई ये तस्वीर

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कोरोना से बचने के लिए अपने देश के लोगों को अभिवादन का भारतीय तरीका अपनाने की सलाह दी है।

पढ़ें- प्लेयर अब तय करेगा कि टीम इंडिया में कौन खेलेगा..

बुधवार को पीएम नेतन्याहू ने देशवासियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि घातक वायरस को फैलने से रोकने के लिए आप हाथ मिलाना छोड़कर भारतीय तरीके से अभिवादन यानी नमस्ते कीजिए।

पढ़ें- बीसीसीआई ने घटाकर आधा कर दिया IPL की इनामी राशि, फ्…

कोरोना को फैलने से रोकने के लिए समीक्षा बैठक करने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इजरायल के पीएम ने कहा कि वायरस को फैलने से रोकने के लिए कई उपायों की घोषणा की जाएगी लेकिन कुछ साधारण से तरीके हैं, जैसे हाथ मिलाना छोड़कर भारतीय स्टाइल में नमस्ते किया जा सकता है।