ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से अस्पताल में लगी भीषण आग, 9 कोरोना मरीजों की मौत, तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से अस्पताल में लगी भीषण आग, 9 कोरोना मरीजों की मौत, तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से अस्पताल में लगी भीषण आग, 9 कोरोना मरीजों की मौत, तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: December 19, 2020 1:21 pm IST

अंकारा:  तुर्की के दक्षिणी क्षेत्र में एक अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने के बाद आग लगने से शनिवार को नौ लोगों की मौत हो गई। इस इकाई में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा था। स्वास्थ्य मंत्री ने यह जानकारी दी।

Read More: स्थानीय उद्योगों के लिए लौह अयस्क और कोयले की कमी नहीं होने दी जाएगी- सीएम भूपेश

सरकारी समाचार एजेंसी ‘अनादोलु’ ने बताया कि इस्तांबुल से दक्षिणपूर्व में लगभग 850 किलोमीटर दूर गज़ियान्तेप में निजी सांको विश्वविद्यालय अस्पताल की इकाई में आग लग गई। अस्पताल के एक बयान के अनुसार पीड़ितों की उम्र 56 से 85 वर्ष के बीच हैं। आग पर काबू पा लिया गया है।

Read More: बैठक में कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की जतायी इच्छा, राहुल गांधी ने कही ये बात

बयान में कहा गया है कि गहन चिकित्सा इकाई के 14 अन्य मरीजों को अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया है। इस घटना की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री फहार्टिन कोका ने ट्वीट किया कि इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। गवर्नर कार्यालय ने बताया कि इकाई में तड़के चार बजकर 45 मिनट पर ऑक्सीजन उपकरण में विस्फोट हुआ और उस समय 19 मरीज मौजूद थे।

Read More: राजधानी सहित इन शहरों में आगामी 48 घंटे के भीतर पड़ सकती है कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"