ईरान के साथ वार्ता को लेकर अभी कुछ भी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है : अमेरिका

Ads

ईरान के साथ वार्ता को लेकर अभी कुछ भी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है : अमेरिका

  •  
  • Publish Date - April 8, 2026 / 07:13 PM IST,
    Updated On - April 8, 2026 / 07:13 PM IST

वाशिंगटन, आठ अप्रैल (एपी) अमेरिका ने बुधवार को कहा कि ईरान के साथ आमने-सामने की बातचीत की योजनाओं को लेकर अभी ‘‘कुछ भी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।’’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरानी सभ्यता को मिटा देने की धमकियों से अंतिम समय में पीछे हटने के बाद ईरान, अमेरिका और इजराइल दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं।

इस सप्ताह के अंत में पाकिस्तान में होने वाली अमेरिका-ईरान वार्ता में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस की भागीदारी के बारे में पूछे गए सवालों पर राष्ट्रपति कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने एक बयान में कहा, ‘‘आमने-सामने की बातचीत के बारे में चर्चा चल रही है, लेकिन राष्ट्रपति या व्हाइट हाउस द्वारा घोषणा किए जाने तक कुछ भी अंतिम नहीं है।’’

अमेरिका के उपराष्ट्रपति हंगरी में हैं, जहां वह आगामी चुनावों से पहले प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन का समर्थन कर रहे हैं।

एपी आशीष पवनेश

पवनेश