उत्तर कोरिया ने पूर्वी जल क्षेत्र की ओर मिसाइल दागी : सियोल

Ads

उत्तर कोरिया ने पूर्वी जल क्षेत्र की ओर मिसाइल दागी : सियोल

  •  
  • Publish Date - March 18, 2024 / 12:19 PM IST,
    Updated On - March 18, 2024 / 12:19 PM IST

सियोल, 18 मार्च (एपी) दक्षिण कोरिया की सेना ने दावा किया है कि उत्तर कोरिया ने सोमवार को सुबह उसके पूर्वी तट की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है।

दक्षिण कोरिया के सेना प्रमुख ने विस्तृत ब्यौरा नही दिया है।

यह प्रक्षेपण अमेरिका और दक्षिण कोरियाई सेनाओं द्वारा अपना वार्षिक सैन्य अभ्यास समाप्त करने के कुछ दिनों बाद हुआ। कुल 11 दिन तक चले इस अभ्यास को उत्तर कोरिया ने हमले का पूर्वाभ्यास करार दिया है।

फरवरी के मध्य में ‘क्रूज़’ मिसाइल प्रक्षेपण के बाद यह उत्तर कोरिया का पहला मिसाइल परीक्षण है।

बृहस्पतिवार को समाप्त हुए दक्षिण कोरिया-अमेरिका सैन्य अभ्यास के दौरान उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने टैंक, तोपखाने बंदूकें और ‘पैराट्रूपर्स’ से जुड़े सैन्य प्रशिक्षण अभ्यासों की एक श्रृंखला का मार्गदर्शन किया। लेकिन उत्तर कोरिया ने अपने प्रतिद्वंद्वियों के प्रशिक्षण के दौरान कोई मिसाइल परीक्षण नहीं किया।

एपी योगेश मनीषा

मनीषा