इंडोनेशिया के सुमात्रा में शक्तिशाली भूकंप से एक व्यक्ति की मौत

इंडोनेशिया के सुमात्रा में शक्तिशाली भूकंप से एक व्यक्ति की मौत

इंडोनेशिया के सुमात्रा में शक्तिशाली भूकंप से एक व्यक्ति की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: October 1, 2022 4:53 pm IST

जकार्ता, एक अक्टूबर (एपी) इंडोनेशिया का सुमात्रा द्वीप शनिवार को शक्तिशाली भूकंप के कारण कांप गया। इस भूकंप के कारण सुमात्रा निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक घरों और भवनों के क्षतिग्रस्त होने से 11 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अमेरिका के भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक 5.9 की तीव्रता वाला यह भूकंप सिबोल्गा से 40 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में आया। यह भूकंप जमीन के 13 किलोमीटर नीचे आया।

सूर्योदय से पहले आये इस भूकंप के बाद भी रिक्टर पैमाने पर 5 की तीव्रता वाले दो झटके महसूस किये गये।

स्थानीय पुलिस प्रमुख जोहानसन सियानतुरी ने कहा कि तरुतुंग गांव में सुरक्षित भागते समय 62 वर्षीय एक व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि भूकंप के अधिकेंद्र (जमीन की सतह पर जहां भूंकप का सर्वाधिक प्रभाव दिखता है) के सबसे पास स्थित इस गांव में 11 लोग घायल हुए और कम से कम 15 घरों और इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

सरकार अब भी इस बात का आकलन कर रही है कि कुल कितना नुकसान हुआ है।

इंडोनेशिया में 27 करोड़ से अधिक लोग रहते हैं और प्रशांत महासागर के ‘‘रिंग ऑफ फायर’’ क्षेत्र में आने के कारण यहां अक्सर भूकंप, सुनामी और ज्वालामुखी आते रहते हैं।

(एपी) संतोष माधव

माधव


लेखक के बारे में