पेशावर, एक मई (भाषा) पाकिस्तान के अशांत बाजौर जिले में पिछले दो महीनों के दौरान सीमा पार से की गई गोलीबारी और मोर्टार हमले की घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गई जिसमें छह बच्चे भी शामिल थे। इस संबंध में शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
बाजौर के उपायुक्त ने सीमावर्ती क्षेत्रों में अफगान बलों के कथित हमलों में हताहतों की विस्तृत सूची जारी की।
सूची के अनुसार, मार्च और अप्रैल में जिले में कुल नौ लोग मारे गए, जिनमें तीन महिलाएं और छह बच्चे शामिल हैं। इसी के साथ इन घटनाओं में कई अन्य घायल भी हुए।
जिला प्रशासन ने बताया कि ये घटनाएं बाजौर के सीमावर्ती क्षेत्रों में हुई, विशेषकर मामोंद और सालारज़ई में।
यह जिला अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित है।
अधिकारियों ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने कथित तौर पर सीमा पार आतंकवादी ठिकानों और उन स्थानों को निशाना बनाया जहां से गोलीबारी की गई थी।
भाषा प्रचेता नरेश
नरेश