पाकिस्तान को बड़ा झटका,अब महज 3 महीने के लिए मिलेगा अमेरिका का वीजा

पाकिस्तान को बड़ा झटका,अब महज 3 महीने के लिए मिलेगा अमेरिका का वीजा

पाकिस्तान को बड़ा झटका,अब महज 3 महीने के लिए मिलेगा अमेरिका का वीजा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: March 6, 2019 5:15 am IST

नई दिल्ली। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने उसे मुंहतोड़ जवाब दिया था। और अब इसके बाद पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लगा है। अमेरिका ने पाकिस्तानी नागरिकों को मिलने वाले वीजा के के निर्धारित समय में कमी की है। पाकिस्तान के लोगों को जो वीजा पहले 5 साल के लिए मिलता था। अब उसकी अवधि महज तीन महीने कर दी गई है।

ये भी पढ़ें:करतारपुर कॉरिडोर समझौते को लेकर पाक का एक दल आएगा दिल्ली

इसके साथ अमेरिका ने वीजा की अवधि घटाने के साथ वीजा के लिए दी जाने वाली फीस में 32 से 38 डॉलर तक की बढ़ोतरी भी कर दी है। नए आदेश के अनुसार, वर्क वीजा,जर्नलिस्ट वीजा, ट्रांसफर वीजा, धार्मिक वीजा के लिए फीस बढ़ाई गई है। लिहाजा अब अगर कोई पाकिस्तानी नागरिक अमेरिका के लिए वीजा फीस भरेगा तो उसे 198 डॉलर की फीस देनी होगी।

ये भी पढ़ें:लंदन के दो एयरपोर्ट और एक रेलवे स्टेशन में मिला बम, एक रेल लाइन निलंबित

जारी आंकड़ों के अनुसार 2018 में करीब 38 हजार पाकिस्तानियों को अमेरिका का वीजा देने से इनकार किया गया था। गौरतलब है कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान को काफी झटके लगे है। अमेरिका पहले भी पाकिस्तान को आतंकी समेत कई मुद्दों को लेकर चेताया था इसके साथ ही पाकिस्तान को दी जाने वाली कई प्रकार की मदद में रोक लगा चुका है।


लेखक के बारे में