तेल अवीव, 27 फरवरी (एपी) पश्चिम एशिया में अमेरिकी सेनाओं की भारी तैनाती के बीच अमेरिका और ईरान के मध्य बढ़ते तनाव के मद्देनजर विदेश मंत्री मार्को रूबियो अगले सप्ताह की शुरुआत में इजराइल की संक्षिप्त यात्रा करेंगे। अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
इस संबंध में जारी एक बयान में कहा गया कि रूबियो सोमवार और मंगलवार को इज़राइल यात्रा पर रहेंगे तथा ‘‘ईरान, लेबनान और राष्ट्रपति ट्रंप की गाजा के लिए 20 सूत्री शांति योजना को लागू करने के जारी प्रयासों सहित कई क्षेत्रीय प्राथमिकताओं पर चर्चा करेंगे।’’
अमेरिकी विदेश विभाग ने इसके अलावा कोई अन्य विवरण नहीं दिया।
एपी
नेत्रपाल दिलीप
दिलीप